रानीपोखरी में युवक की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। रानीपोखरी थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला पुलिस ने उजागर कर दिया। 14 अक्टूबर 2025 को वादी रमेश चन्द्र ने अपनी लिखित तहरीर में बताया कि उनका पुत्र शुभम पाल उर्फ चुन्नी लापता है। अगले दिन शुभम का शव शांतिनगर स्थित पानी के पुराने सीवर टैंक में पाया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर थाना रानीपोखरी में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की तथा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अभियुक्त ऋषभ धीमान उर्फ बाबू (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में अभियुक्त ने हत्या की योजना स्वीकार की। उसने बताया कि वह और मृतक एक ही स्थान पर काम करते थे। मृतक द्वारा बार-बार अपमान किए जाने के कारण अभियुक्त ने उसके प्रति रंजिश पाल ली थी। 14 अक्टूबर को ऋषभ ने शुभम को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सीवर टैंक के पास ले गया और शराब पिलाई। नशे की स्थिति में ऋषभ ने उसे टैंक में धक्का दिया, जिससे शुभम की मौत हुई।
घटना के समय अभियुक्त के कपड़े और जूते बरामद किए गए। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विकेन्द्र चौधरी, हेड कांस्टेबल धीरेंद्र कुमार यादव, कांस्टेबल रवि कुमार, तेज सिंह, दुष्यन्त, शशिकांत, कर्मजीत और चालक चौनपाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!