केंद्रीकृत मूल्यांकन व विशेष सुधार योजना से पौड़ी में शिक्षा को मिली नई दिशा


प्रदीप कुमार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया की पहल सकारात्मक परिणाम देने लगी है। बोर्ड परीक्षा परिणामों में गुणात्मक सुधार के उद्देश्य से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट स्तर की मासिक परीक्षाओं का केंद्रीकृत मूल्यांकन व ग्रेडिंग शुरू की गई है।
शिक्षा सत्र 2025-26 में कमजोर प्रदर्शन वाले विद्यालयों को चिन्हित कर विशेष शैक्षिक सुधार योजना लागू की गई। अगस्त माह में 62 विद्यालय चयनित किए गए, जबकि नवंबर में हाईस्कूल के 95 व इंटरमीडिएट के 75 विद्यालयों में परीक्षाएं आयोजित हुईं। मूल्यांकन के बाद हाईस्कूल स्तर पर रा.क.उ.मा.वि. ल्वाली प्रथम रहा, जबकि इंटरमीडिएट में रा.इ.कॉ. कूंतणी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिलाधिकारी ने कहा कि यह सफलता शिक्षकों व विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है। कमजोर विद्यालयों में उपचारात्मक शिक्षण व नियमित निगरानी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!