शिक्षा, सुरक्षा व आत्मनिर्भरता के प्रति बालिकाओं को किया जागरूक

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना खिर्सू के तत्वावधान में शहीद कुलदीप राजकीय इंटर कॉलेज, खंडाह में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत अफसर बिटिया कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूक करना रहा। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में पेंटिंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। पेंटिंग में सारिका प्रथम, नाजिया द्वितीय और मानसी रावत तृतीय रहीं, जबकि भाषण में दिव्या प्रथम, इशिका द्वितीय व राधिका तृतीय स्थान पर रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
