पीएचसी चाकीसैंण में हुआ एक्स-रे मशीन का शुभारंभ

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चाकीसैंण में एक्स-रे मशीन का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस सुविधा के शुरू होने से अब क्षेत्रवासियों को जांच के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में नहीं जाना पड़ेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला ने बताया कि इससे मरीजों का समय और खर्च दोनों बचेगा। यह सुविधा राज्य सरकार की ग्रामीण स्वास्थ्य सुधार योजना का हिस्सा है। क्षेत्रीय जनता ने जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग का आभार व्यक्त किया। शुभारंभ अवसर पर एसीएमओ डॉ. विनय कुमार त्यागी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
