दीपावली मेले में लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

हरिद्वार। अहरन्त ग्रुप ऑफ कॉलेज, शांतरशाह में दीपावली मेले का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मेले में बोर्ड सज्जा, रंगोली और व्यंजन प्रतियोगिता के साथ-साथ दीपावली थीम पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई। विद्यार्थियों ने पारंपरिक दीपक, पोस्टर, पूजा सजावट सामग्री और हस्तनिर्मित उपहारों के स्टॉल लगाकर अपनी कला और रचनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया। मेले में संस्थान के निदेशक अजय कुमार, प्राचार्य डॉ. पवन मलिक सहित शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।
