शासकीय कार्यों में लापरवाही पर अधिकारी निलंबित

हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शासकीय कार्यों में लापरवाही और उदासीनता बरतने के आरोप में तहसील हरिद्वार में तैनात वरिष्ठ सहायक महेश कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
उप जिलाधिकारी हरिद्वार की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि तैनाती के दौरान श्री सोनी ने नकारात्मक कार्यशैली अपनाई और तहसीलदार द्वारा जारी स्पष्टीकरण नोटिस का उत्तर भी प्रस्तुत नहीं किया। निलंबन अवधि में उन्हें कलेक्ट्रेट हरिद्वार के संग्रह अनुभाग से संबद्ध किया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें नियमों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा, बशर्ते वे अन्य किसी व्यवसाय में संलग्न न हों।
