रंगारंग कार्यक्रमों के साथ जीआईसी गोर्ती का एनएसएस शिविर शुरू


जखोली/श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय इंटर कॉलेज गोर्ती लस्या की एनएसएस इकाई का सात दिवसीय विशेष शिविर राजकीय प्राथमिक विद्यालय गोर्ती में रंगारंग कार्यक्रमों के साथ शुरू हुआ। कार्यक्रम अधिकारी बीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता जागरूकता, नशामुक्ति, मतदाता जागरूकता, मार्ग सुधारीकरण तथा सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन जैसे अभियान चलाए गए। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों में सामाजिक चेतना जागृत करना है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य पंकज पंत, ग्राम प्रधान, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षक, अभिभावक एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!