घरेलू गैस के दुरुपयोग पर 129 होटलों पर की छापेमारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देश पर खाद्य आपूर्ति विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के विरुद्ध सघन अभियान चलाया। इस दौरान जनपद में 129 होटलदृढाबों का औचक निरीक्षण किया गया, जिसमें 19 मामलों में घरेलू गैस के अवैध उपयोग की पुष्टि हुई। विभाग द्वारा मौके पर ही कुल 43 हजार 700 रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग नियम विरुद्ध है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।
