शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति किया जागरूक


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बाल विकास परियोजना जयहरीखाल द्वारा राजकीय इंटर कॉलेज मठाली में ’बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजनांतर्गत ‘अफ़सर बिटिया’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना रहा। सीडीपीओ डॉ. महबूब ख़ान ने विभागीय योजनाओं, बाल विवाह रोकथाम एवं घरेलू हिंसा पर जानकारी दी। पुलिस व स्वास्थ्य विभाग ने साइबर सुरक्षा, कानून, पोषण व स्वच्छता विषयों पर जागरूक किया। बालिकाओं ने निबंध, वाद-विवाद व नुक्कड़ नाटक में उत्साह से भाग लिया। कार्यक्रम में 200 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!