छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से मनाई दीपावली


हरिद्वार। शिवडेल स्कूल में दीपावली उत्सव हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक उत्साह के साथ मनाया गया। उत्सव में विद्यार्थियों ने कला, संस्कृति और रचनात्मकता से परिपूर्ण विविध गतिविधियों में भाग लिया। नर्सरी से कक्षा 5 तक के बच्चों ने कुलिनरी आर्ट प्रतियोगिता में पारंपरिक व्यंजन तैयार कर सभी को प्रभावित किया। वहीं आर्ट एंड क्राफ्ट गतिविधि के अंतर्गत विद्यार्थियों ने आकर्षक दीये, बंदनवार और कंदील बनाकर विद्यालय को सजाया। ग्रीटिंग कार्ड और रंगोली प्रतियोगिता में छात्रों की प्रतिभा निखरकर सामने आई। विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी और प्रधानाचार्य अरविंद बंसल ने बच्चों के उत्साह और सृजनात्मकता की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!