मनरेगा योजना में छेड़छाड़ बंद करे भाजपा सरकार

उत्तरकाशी। मनरेगा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रतापनगर ने लंबगांव में धरना-प्रदर्शन किया। विधायक विक्रम सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर मनरेगा को कमजोर करने की साजिश का आरोप लगाया। नेगी ने कहा कि कांग्रेस इस कदम को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने गांधी का नाम यथावत रखने, मनरेगा बजट बढ़ाने, मजदूरी का समय पर भुगतान और प्रत्येक श्रमिक को 100 दिन रोजगार देने की मांग की। धरने में जिला व ब्लॉक स्तर के कांग्रेस पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
