छात्राओं को मिला महिला सुरक्षा व आत्मरक्षा प्रशिक्षण


उत्तरकाशी। अभियान “अभया” के अंतर्गत उत्तरकाशी पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। धरासू पुलिस टीम ने पीएम राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज चिन्यालीसौड़ में छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा तकनीकों तथा महिला-बाल अधिकारों की जानकारी दी। उ0नि0 गीता द्वारा अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में एनएसएस शिविर के दौरान कानून, योजनाओं और उत्तराखंड पुलिस एप, डायल 112 व साइबर हेल्पलाइन 1930 की उपयोगिता बताई गई। वहीं पुरोला पुलिस ने एनएसएस स्वयंसेवकों को महिला, बाल व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!