नववर्ष पर सैलानियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट


उत्तरकाशी। नववर्ष के अवसर पर उत्तरकाशी जनपद में सैलानियों की बढ़ती आमद को देखते हुए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। गंगोत्री, यमुनोत्री, हर्षिल, सांकरी, मोरी सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों व मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देश पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। हुड़दंग, रैश ड्राइविंग व शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस ने सैलानियों से पहाड़ी मार्गों पर सावधानी बरतने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!