भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस है विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी: गणेश गोदियाल

देहरादून। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, कांग्रेस भवन में भव्य कार्यक्रम आयोजित कर स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने पार्टी ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में कांग्रेस सेवादल व कार्यकर्ताओं द्वारा वंदे मातरम् और राष्ट्रगान गाया गया तथा मिष्ठान वितरण किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस विश्व की सबसे पुरानी लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसने देश की आजादी के आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाई। 28 दिसंबर 1885 का दिन भारत के स्वर्णिम इतिहास का महत्वपूर्ण दिन है, जिसने जनता में आत्मविश्वास, राष्ट्रीय चेतना और स्वतंत्रता संग्राम की भावना को मजबूत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का इतिहास त्याग और बलिदान का रहा है। पार्टी ने हमेशा देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए कार्य किया है। कांग्रेस सभी वर्गों को जोड़ने वाली पार्टी है और सामाजिक सद्भाव की संवाहक रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है, जो विषमता, शोषण और भेदभाव से मुक्त हो। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री, प्रदेश व महानगर पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, सेवादल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!