अटल जो कहते थे, उसे पूरा भी करते थे: सुनील सैनी


हरिद्वार। मिस्सरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती के अवसर पर आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन में राज्य मंत्री सुनील सैनी ने उन्हें उत्तराखंड राज्य का निर्माता बताया। उन्होंने कहा कि अटल जी जो कहते थे, उसे पूरा भी करते थे। उत्तराखंड निर्माण के साथ उन्होंने राज्य को विशेष दर्जा व आर्थिक पैकेज भी दिया, जबकि उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। उन्होंने कहा कि अटल जी के सपनों की दिशा में आज देश आगे बढ़ रहा है, भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है। कार्यक्रम में स्वामी यति शिवानंद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!