द जीनियस फेस्ट सीजन-2.0 बना यादगार उत्सव


लक्सर। सुल्तानपुर आदमपुर स्थित द जीनियस स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, टिक्कमपुर में आयोजित दो दिवसीय ‘द जीनियस फेस्ट सीजन-2.0’ का भव्य समापन हर्षाेल्लास के साथ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक मो. शहजाद ने किया। फेस्ट में सांस्कृतिक कार्यक्रम, फूड स्टॉल, फन राइड और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहीं। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन व नाटक से प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में अभिभावक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!