पर्वतीय विकास समिति ने वितरित किया कंबल

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। जनरल महादेव सिंह रोड पर पर्वतीय विकास समिति द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल पोखरियाल की अध्यक्षता एवं संरक्षक अजय कोठियाल के संरक्षण में संपन्न हुआ। कैंट विधायक सविता कपूर, भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और मुख्यमंत्री के जनसंपर्क अधिकारी राजेश सेठी की उपस्थिति में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ लोक कलाकार गिरीश सनवाल व शकुंतला रमोला की प्रस्तुति से हुआ। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी, समाजसेवी एवं स्थानीय व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
