क्याकिंग कोर्स प्रशिक्षणार्थियों दिया प्रशिक्षण


उत्तरकाशी। रविवार को जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) उत्तरकाशी द्वारा मनेरा एक्सपीडिशन हॉस्टल में पर्यटन विभाग के सात दिवसीय बेसिक क्याकिंग फाउंडेशन कोर्स के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे युवक प्रशिक्षणार्थियों एवं पर्यटन विभाग के कार्मिकों (कुल 30 प्रतिभागी) को एक दिवसीय आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण का संचालन डीडीएमए के मास्टर ट्रेनर मस्तान भंडारी ने किया, जिसमें आपदा से पूर्व, दौरान एवं पश्चात अपनाई जाने वाली सावधानियों पर सैद्धांतिक व व्यवहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए तथा भूदेव ऐप की जानकारी देकर प्रतिभागियों के मोबाइल में डाउनलोड भी कराया गया। कार्यक्रम में आपदा प्रबंधन क्यूआरटी टीम एवं पर्यटन विभाग के प्रशिक्षक दिनेश रावत और राजकुमार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!