अटल जी ने बनाया था उत्तराखंड, विकास की नई गाथा रचकर सपना पूरा कर रहे मुख्यमंत्री धामी: स्वामी यतीश्वरानंद
उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो / जोगेंद्र मावी,
हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का 129वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल जी के सपनों को साकार करने का काम कर रहे हैं। अटल जी ने उत्तराखंड बनाकर प्रदेश वासियों को जो सौगात देकर उन्हें आगे बढ़ाने का सपना देखा था उसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूरा कर रहे हैं।
रविवार को वेलकम फार्म हाउस मिस्सरपुर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित कार्यक्रम हुआ। जिसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी बड़े ही दूरदर्शी थे। उन्होंने हमेशा हर किसी वर्ग को आगे बढ़ने का खाका बुना। उन्होंने सन 2000 में नए प्रदेश उत्तराखंड की सौगात दी। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्रों के साथ कई हाईवे एवं तमाम तरह के नए विकास की गाथा तैयार की। जिसे आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने भाजपा के हर कार्यकर्ता को अटल जी के विजन को आगे बढ़ाने और उनकी सोच को जनमानस तक पहुंचाने के लिए आह्वान करते हुए उनके सिद्धांतों पर चलने को प्रेरित किया।
बिशनपुर में बनेगा स्नान घाट, मन की बात का संस्करण सुना
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कार्यकर्ताओं के साथ जमालपुर कलां में बूथ संख्या 89 पर मन की बात का 129 वां संस्करण सुना। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से सीधे संवाद करने का माध्यम है। इससे पहले पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ग्राम पंचायत बिशनपुर में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर गंगा स्नान घाट निर्माण कार्य का उद्धघाटन किया। उन्होंने कहा कि गंगा घाट निर्माण होने से क्षेत्रवासियों को स्नान करने में सुविधा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!