धूमधाम से मनाया गया सेपियंस स्कूल का 21वां वार्षिक खेल दिवस

देहरादून। सेपियंस स्कूल विकासनगर में ’“उत्कर्ष”’ थीम पर 21वां वार्षिक खेल दिवस हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को फूलों, ध्वजों व रंगोलियों से आकर्षक रूप से सजाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पूर्व मुख्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार रहे। विशिष्ट अतिथियों व गणमान्य लोगों का एनसीसी कैडेट्स द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन, मार्च पास्ट व स्वागत गीत से हुई। विद्यार्थियों ने 100, 200, 800 मीटर व रिले दौड़ में उत्साहपूर्वक भाग लिया। गढ़वाली, जौनसारी, मुखौटा व चोलिया नृत्य, योग व मार्शल आर्ट की प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा 10वीं व 12वीं के मेधावी विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में प्रबंधन द्वारा सभी का आभार व्यक्त करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गईं।
