जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री अटब बिहारी वाजपेयी

सुमित तिवारी / उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनको नमन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी कुशल प्रशासक, ओजस्वी वक्ता तथा दूरदृष्टा नेता थे, जिन्होंने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा प्रदान की। उनका संपूर्ण जीवन सुशासन, संवेदनशीलता एवं सर्वसमावेशी विकास के प्रति समर्पित रहा। उन्होंने राजनीति को जनसेवा का माध्यम बनाकर लोकहित को सर्वाेपरि रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वाजपेयी जी के विचार आज भी देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेते हुए राज्य सरकार पारदर्शी प्रशासन, त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी नीतियों के माध्यम से विकसित उत्तराखंड की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में प्रतिबद्धतापूर्वक कार्य कर रही है।

भाजपाईयों ने अटल जी को किया याद
देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में नाथ पैलेस, बल्लीवाला में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित किया गया। सिद्धार्थ अग्रवाल ने अटल जी को प्रेरणास्रोत बताते हुए कवियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। महामंत्री संगठन अजेय कुमार ने अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व को स्मरण किया। कवियों ने अटल जी की कविताओं से वातावरण को भावपूर्ण बनाया। कार्यक्रम में विधायक, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

वाजपेयी की जयंती पर अर्पित किए श्रद्धा सुमन
उत्तरकाशी। पूर्व विधायक विजयपाल सिंह सजवाण एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय ज्ञानसू में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण नमन किया। इस अवसर पर पार्टी के महामंत्री महावीर नेगी, पदाधिकारीगण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।