गांव-गांव, स्कूल-स्कूल दिया सुरक्षा का संदेश

चमोली। पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार के निर्देशन में चमोली पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आदिबद्री क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों व व्यापारियों के साथ बैठक कर साइबर अपराध, नशा, यातायात नियम एवं महिला सुरक्षा पर जानकारी दी गई। वहीं विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव और नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया। सुदूरवर्ती ग्राम कनोल में थाना दिवस आयोजित कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गईं। चमोली पुलिस का उद्देश्य जनता को जागरूक, सुरक्षित और सशक्त बनाना है।
