रोहन सहगल को सौंपी केरल चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी


हरिद्वार/नई दिल्ली। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने उत्तराखंड से राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रोहन सहगल को आगामी केरल चुनावों के लिए प्रभारी नियुक्त किया है। इससे पूर्व वे बिहार, महाराष्ट्र, गुजरात और राजस्थान जैसे राज्यों में सह-प्रभारी की भूमिका निभाते हुए संगठनात्मक मजबूती और चुनावी सफलता में अहम योगदान दे चुके हैं।
नियुक्ति पर रोहन सहगल ने भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन के विश्वास का प्रतीक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन, राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल एवं बीजेवाईएम राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या का धन्यवाद किया। उन्होंने केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर और बीजेवाईएम केरल टीम के साथ मिलकर युवाओं को संगठित करते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने और विकसित भारत के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!