एचआरडीए ने जेसीबी से ध्वस्त की अवैध प्लॉटिंग, अनाधिकृत निर्माण सील


हरिद्वार। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण (एचआरडीए) द्वारा अनाधिकृत निर्माण एवं अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। प्राधिकरण ने स्पष्ट किया है कि बिना स्वीकृत मानचित्र एवं अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
एचआरडीए के सचिव मनीष कुमार सिंह ने बताया कि बहादराबाद क्षेत्र में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने, केयर कॉलेज से पहले रोहालकी रोड पर जयप्रकाश चौहान द्वारा अनाधिकृत प्लॉटिंग की जा रही थी। वहीं रुड़की के पश्चिमी अंबर तालाब क्षेत्र में रविंद्र कुमार द्वारा बिना अनुमति निर्माण कार्य किया जा रहा था। दोनों मामलों में प्राधिकरण द्वारा संबंधित अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत वाद योजित किए गए। लगातार निर्देशों के बावजूद निर्माण कार्य बंद न किए जाने पर प्राधिकरण टीम ने पुलिस बल की उपस्थिति में जयप्रकाश चौहान की अवैध प्लॉटिंग को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया। वहीं रविंद्र कुमार के अनाधिकृत निर्माण को सील कर दिया गया। सचिव मनीष कुमार सिंह ने चेतावनी दी कि बिना मानचित्र स्वीकृत कराए आगे किसी भी प्रकार का निर्माण करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!