रूद्रनाथ महोत्सव मेले को लेकर दिए दिशा निर्देश

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष संतोष रावत की अध्यक्षता में रूद्रनाथ महोत्सव मेला-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद स्तरीय अधिकारियों को 7 से 13 जनवरी 2026 तक गुलाबराय मैदान में प्रस्तावित मेले के सफल आयोजन हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए। पेयजल, स्वास्थ्य, विद्युत व यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने पर जोर दिया गया। अधिकारियों को जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ जनता तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
