वार्षिकोत्सव में लघु नाटिका ने मोहा मन


विकासनगर। सेंट पॉल स्कूल में वार्षिकोत्सव बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि धीरज बॉबी नौटियाल द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ। नन्हे विद्यार्थियों ने पर्यावरण आधारित लोकनृत्य व बढ़ती पर्यावरणीय समस्याओं पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि ने छात्रों व अभिभावकों को एकजुटता, प्रेम और समय के महत्व का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक फादर क्लास्टन, प्रधानाचार्य सिस्टर सान्या व समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!