आयुर्वेद कुंभ विश्व भर में आयुर्वेद की ख्याति स्थापित करेगा श्री महंत रवींद्र पुरी महाराज

हरिद्वार प्रेम नगर आश्रम में देश के कोने-कोने से आये आयुर्वेद जगत से जुड़े महानुभावों वैद्य चिकित्सकों तथा प्रतिभागियों की उपस्थिति में तथा आयुर्वेद कुंभ का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर मंच पर मुख्य रूप से जगतगुरु शंकराचार्य श्री राज राजेश्वरानंद महाराज तथा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पंचायती श्री निरंजनी अखाड़े के सचिव मां मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रवींद्र पुरी जी महाराज मुख्य रूप से उपस्थित थे कई कुलपति उप कुलपति तथा अनेकों गणमान्य उपस्थितियों के बीच आयुर्वेद कुंभ का शुभारंभ हुआ इस अवसर पर बोलते हुए श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज ने कहा आयुर्वेद जटिल से जटिल रोग को समाप्त कर देता है और बिना किसी साइड इफेक्ट के रोग का निदान प्राप्त होता है यह आयुर्वेद कुंभ विश्व भर में आयुर्वेद की ख्याति स्थापित करेगा अनेकों अतिथियों ने आयुर्वेद पर अपने विचार प्रकट किये
