नशे में वाहन चलाने वालों पर शिकंजा, वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार
कर्णप्रयाग। पुलिस अधीक्षक चमोली के निर्देश पर कर्णप्रयाग क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान नशे की हालत में वाहन चलाते पाए गए दो चालकों अनूप बिष्ट और असीम खान को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर शराब के नशे में पाए गए पांच व्यक्तियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त कुटुंब न्यायालय गोपेश्वर से जारी वारंट के तहत वारंटी अभियुक्त विनोद कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था व जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और अभियान लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!