मेहर गांव में आग लगने से समान जलकर हुआ खाक
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। मलारी से सात किमी आगे ग्राम मेहर में आग लगने की सूचना पर पुलिस, फायर सर्विस ज्योतिर्मठ, आईटीबीपी, आर्मी व बीआरओ ने त्वरित संयुक्त कार्रवाई की। फायर सर्विस टीम ने चार होज पाइप लगाकर आग बुझाने का कार्य शुरू किया, जबकि आर्मी व बीआरओ टैंकरों से पानी की आपूर्ति की गई। संयुक्त प्रयासों से आग को फैलने से रोकते हुए पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक-दो मकान प्रभावित हुए, जबकि किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई। समय रहते कार्रवाई से बड़ा नुकसान टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!