स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप में 188 बच्चों की हुई स्वास्थ्य जांच

रुद्रप्रयाग। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत ऊखीमठ ब्लॉक में मल्टी स्पेशियलिटी हेल्थ कैंप आयोजित किया गया। राजकीय इंटर कॉलेज ऊखीमठ में लगे शिविर में जन्म से 18 वर्ष तक के 188 बच्चों की स्वास्थ्य जांच की गई। मुख्य अतिथि विधायक आशा नौटियाल ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अस्थि, नेत्र, ईएनटी, स्त्री, बाल एवं अन्य रोगों की जांच कर निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर का उद्देश्य दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना रहा।
