10.70 ग्राम एमडीएमए के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लक्ष्मणझूला पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। गुरूवार को जिंदल बगीचा के पास छापेमारी कर अभियुक्त शंकर गिरी और मनीष को पकड़ा गया, जिनके कब्जे से 10.70 ग्राम प्रतिबंधित एमडीएमए बरामद हुआ। दोनों के खिलाफ थाना लक्ष्मणझूला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि नशा तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।
