यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में दो बसों की भिड़ंत, सभी सुरक्षित
उत्तरकाशी। यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के दोबाटा के पास बुधवार को रोडवेज बस और स्कूल बस में टक्कर हो गई। स्कूल बस में कुल 30 बच्चे सवार थे, जिनमें से 14 बच्चों को हल्की चोटें आईं और उनका उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, रोडवेज बस में सवार दो व्यक्ति सामान्य रूप से घायल हुए हैं, जिनका भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट में इलाज चल रहा है। सभी बच्चों और यात्रियों की स्थिति स्थिर बताई गई है।
