हमारे संवाददाता
हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार की बिगड़ती कानून व्यवस्था, सरेआम लूट डकैती, महिला के साथ हुई चैन स्नैचिंग के विरोध में आज महानगर कांग्रेस के तत्वाधान में पुल जटवाड़ा से लेकर बालाजी ज्वैलर्स रानीपुर मोड़ तक जनाक्रोश रैली का आयोजन किया गया। श्री बालाजी ज्वैलर्स पर जनाक्रोश रैली एक धरने में तब्दील हो गई, जहां एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने श्री बालाजी ज्वैलर्स और वरिष्ठ कांग्रेसियों मुरली मनोहर, मनोज सैनी, वरुण बालियान, अमन गर्ग, अशोक शर्मा आदि के सामने आश्वासन दिया की पुलिस शीघ्र ही डकैती का खुलासा करेगी, जिसमें आप सभी का सहयोग अपेक्षित है और अवधूत मंडल के पास लूटी गई महिला की चैन का भी जल्द खुलासा कर चैन बरामद करने वाली है।
जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि शहर के बीचों बीच दिन-दिहाड़े हुई डकैती से व्यापारी भय में हैं और आक्रोशित भी है और पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही डकैतों की गिरफ्तारी और शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। युवा नेता वरुण बालियान और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि हरिद्वार में दिनदहाड़े हुई डकैती, चैन स्नैचिंग से व्यापारी और महिलाएं असुरक्षित महसूस कर रही है। पूर्व राज्य मंत्री संतोष चौहान और महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि आए दिन चोर डकैती की घटना से हरिद्वार की जनता में भय व्याप्त है। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह और महेश प्रताप राणा ने कहा कि जो सरकार भय और भ्रष्टाचार मुक्त शासन का नारा देकर सत्ता में आई उसके राज में चारों ओर भय और डर का माहौल है।वरिष्ठ नेता मनोज सैनी और नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार में न तो व्यापारी सुरक्षित है न ही महिलाएं सुरक्षित है, युवा रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खा रहा है। रैली में चैन स्नैचिंग से पीड़ित महिला दीपिका गुप्ता ने भी रैली में शामिल होकर अपना रोष प्रकट किया और कहा वर्तमान समय में महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास चंद्रा और यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना और विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल ने कहा कि अगर जल्द ही डकैतों को गिरफ्तार कर शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो यूथ कांग्रेस उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। निवर्तमान पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी, मनोज जाटव ने कहा कि भाजपा शासित राज्यों में चारों ओर लूट डकैती की घटनाओं से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल व्याप्त है।

झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने भी जनाक्रोश रैली में शामिल होकर बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की और जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर जल्द ही डकैती का खुलासा नहीं किया और शत प्रतिशत रिकवरी नहीं हुई तो हम सदन में भी इस मुद्दे को लेकर सरकार को घेरने का काम करेंगे। जनाक्रोश रैली में मुख्य रूप से अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, नईम कुरैशी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, सुमन अग्रवाल, रचना शर्मा, नीतू बिष्ट, ग्रेस कश्यप, निवर्तमान पार्षद शहाबुद्दीन अंसारी, सुनील कुमार, नईम कुरैशी, रियाज अंसारी, रिषभ वशिष्ठ, त्रिपाल शर्मा, वीरेंद्र भारद्वाज, सेवादल के अध्यक्ष अश्विन कौशिक, महेंद्र गुप्ता, जगदीश प्रसाद, पार्वती नेगी, मनोज शेखावत, मुकेश कुमार, मेहरबान खान, विमल शर्मा साटू, नितिन यादव, महानगर कांग्रेस महासचिव विजय प्रजापति, लक्ष्य चौहान, पूर्व यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन, अजय गिरी, रवि ठाकुर, विकास गुप्ता, रेखा गुप्ता, सार्थक ठाकुर, धनीराम शर्मा, रिषभ अरोड़ा, अमित चंचल, रोहित कुमार, जावेद खान, अंकित चौधरी, अमन गौड़, नकुल माहेश्वरी आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!