निरीक्षक नरेंद्र रावत को चमोली पुलिस ने दी विदाई

चमोली। जनपद चमोली में करीब आठ वर्ष सेवाएं देने के बाद निरीक्षक नरेंद्र रावत का टिहरी स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में विदाई समारोह आयोजित किया गया। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। एसपी ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए टिहरी में नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। विदाई के दौरान नरेंद्र रावत अपने अनुभव साझा करते हुए भावुक नजर आए। समारोह में सीओ मदन सिंह बिष्ट और त्रिवेंद्र सिंह राणा सहित पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!