नर्सिंग अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण
श्रीनगर गढ़वाल। विश्व रोगाणुरोधी प्रतिरोध (एएमआर) जागरूकता सप्ताह के तहत राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के बेस चिकित्सालय में नर्सिंग अधिकारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जैव चिकित्सा अपशिष्ट के सुरक्षित निस्तारण और हाथों की स्वच्छता की जानकारी दी गई। सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग के सेंटिनल निगरानी केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में रंगों के अनुसार कचरे का वर्गीकरण, संग्रहण और वैज्ञानिक निस्तारण समझाया गया। विशेषज्ञों ने हाथों की स्वच्छता को अस्पताल में संक्रमण रोकने का प्रभावी उपाय बताया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एएन पांडेय ने निर्धारित मानकों के पालन पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने प्रशिक्षण टीम और प्रतिभागियों की सराहना की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल और निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने भी ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रमों को संक्रमण नियंत्रण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
