कोर विवि में अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, एआई और साइबर सुरक्षा पर मंथन

हरिद्वार/रुड़की। कोर विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कंप्यूटर विज्ञान और उन्नत ऊर्जा प्रौद्योगिकी पर आधारित तीन दिवसीय द्वितीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आईसीई2सीपीटी-2026 का शुभारंभ हुआ। आईईईई और आईईईई इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स सोसायटी के सहयोग से आयोजित सम्मेलन में देश-विदेश के शोधकर्ता, शिक्षाविद और उद्योग जगत के विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं।
उद्घाटन सत्र में विश्वविद्यालय अध्यक्ष जे.सी. जैन, कुलपति प्रो. अनुभा सिंह, प्रो-वाइस चांसलर डॉ. राजेश उपाध्याय सहित ताइवान के डॉ. बृज गुप्ता और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक चंदन झा मौजूद रहे। कुलपति ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता नए अवसरों के साथ चुनौतियां भी लेकर आई है। ऐसे में तकनीक पर निर्भरता के बजाय मानवीय सोच और विवेक का उपयोग जरूरी है। सम्मेलन के लिए मिले करीब 2,000 शोध पत्रों में से 278 चयनित किए गए हैं। पहले दिन के तकनीकी सत्र कृत्रिम बुद्धिमत्ता और साइबर सुरक्षा पर केंद्रित रहे। सम्मेलन में ऊर्जा, इलेक्ट्रिक वाहन, मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, ब्लॉकचेन और स्मार्ट ग्रिड सहित सात विषयों पर चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!