जनगणना में कोई परिवार न छूटे, शत-प्रतिशत गणना के निर्देश

पौड़ी। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने जनगणना-2026 की तैयारियों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी परिवार गणना से वंचित न रहे और घर-घर जाकर शत-प्रतिशत गणना सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बताया कि प्रगणकों द्वारा घर-घर जानकारी जुटाने के साथ नागरिकों को स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है। इसके लिए आधिकारिक पोर्टल पर मोबाइल या लैपटॉप से जानकारी दर्ज की जा सकती है। सीडीओ ने शिक्षा विभाग और पॉलिटेक्निक संस्थानों को विद्यार्थियों के माध्यम से स्व-गणना के प्रति परिवारों और आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!