प्रतिभागियों को दिया मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभाग में आयोजित पांच दिवसीय मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रतिभागियों को उत्पादन, स्पॉन निर्माण, प्रयोगशाला प्रबंधन, प्रसंस्करण और उद्यमिता की जानकारी दी गई। विभागाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक प्रो. आरएस नेगी ने स्पॉन प्रयोगशाला, तापमान, आर्द्रता और स्वच्छता प्रबंधन की तकनीकें समझाईं। डॉ. केएन शाह ने मशरूम की प्रजातियों, पोषण मूल्य और सब्सट्रेट चयन पर जानकारी दी। अतिथि वक्ता नितेश रावत ने उत्पादन, विपणन और मूल्य संवर्धन की व्यावहारिक तकनीकें बताईं। वक्ताओं ने मशरूम उत्पादन को पर्वतीय क्षेत्रों में स्वरोजगार और अतिरिक्त आय का प्रभावी माध्यम बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!