कुंभ मेले में पर्यावरण मित्रों के मानदेय और सुविधाओं पर की चर्चा


हरिद्वार। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के उपाध्यक्ष संतोष गौरव ने रविवार को डामकोठी में कुंभ मेला और नगर निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर सफाई कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने मानदेय वृद्धि, आवास, खान-पान, मृतक आश्रितों को शैक्षिक योग्यता के अनुसार नियुक्ति और ठेका कर्मचारियों को समय पर वेतन देने जैसे मुद्दे उठाए।
संतोष गौरव ने मेला अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिसंबर में प्रस्तावित भर्ती से पहले कर्मचारियों की समस्याओं का निस्तारण जरूरी है। उन्होंने प्रतिदिन प्रस्तावित 500 रुपये मानदेय बढ़ाने और कर्मचारियों के आवागमन, आवास तथा बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की आवश्यकता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!