संस्थापिका मुन्नी चौहान की 13वीं पर लोगों ने दी श्रद्धांजलि

हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर स्थित ब्रह्मात्म भवन की संस्थापिका श्रीमती मुन्नी चौहान की श्रद्धांजलि सभा और 13वीं संस्कार कार्यक्रम आश्रम में संपन्न हुआ। उनके आकस्मिक निधन पर परिजनों, पत्रकारों, सूचना विभाग के अधिकारियों और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके पुत्र एवं वरिष्ठ पत्रकार ठाकुर मनोज मनोजानंद की रस्म पगड़ी भी संपन्न हुई। मुन्नी चौहान जिला सूचना कार्यालय में तैनात गीता राजपूत की भी माता थीं।
श्रद्धांजलि सभा में प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष रजनीकांत शुक्ला, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार मुमताज आलम खान, पूर्व पार्षद अनिरुद्ध भाटी, प्रेस क्लब महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल, पूर्व अध्यक्ष संजय रावल, वरिष्ठ पत्रकार दीपक नौटियाल, मनोज सैनी, श्रवण झा और जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष राकेश वालिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में नगर निगम पार्षद दीपक शर्मा, राहुल वर्मा, प्रभाष भटनागर, पूर्व महामंत्री राम नाम विश्व बैंक समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमित तिवारी, प्रतिभा वर्मा, नीलम सैनी, अशोक पांडेय, संदीप सैनी, राजेश सैनी, सुनील पाल, गणेश भट्ट, अजय वर्मा, अश्विनी वर्मा, कुलभूषण शर्मा, अमित गुप्ता और अन्य गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की उपनिदेशक अर्चना, जिला सूचना अधिकारी हरिद्वार रतीलाल शाह, नैनीताल के सूचना अधिकारी अहमद नदीम, पूर्व जिला सूचना अधिकारी प्रमोद चंद तिवारी तथा विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी श्रद्धांजलि देने पहुंचे। संत समाज की ओर से महंत घनश्यामपुरी महाराज और कोतवाल कमल मुनि महाराज सहित अनेक संत उपस्थित रहे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और वरिष्ठ नागरिकों ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।
