परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर चार ओवरलोड वाहन किए सीज


हरिद्वार। आगामी त्योहारों के मद्देनजर सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर परिवहन विभाग ने रविवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी नेहा झा के नेतृत्व में विभिन्न मार्गों पर वाहनों की जांच की गई।
जमालपुर कलां क्षेत्र में ओवरलोडिंग करते पाए जाने पर चार वाहनों को सीज किया गया, जिनमें एक ट्रैक्टर-ट्रॉली भी शामिल है। अभियान के दौरान कुल 25 वाहनों के चालान किए गए। वहीं, परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर पांच बसों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। एआरटीओ ने वाहन स्वामियों और चालकों से निर्धारित भार क्षमता, परमिट शर्तों और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने बताया कि त्योहारों के दौरान चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!