मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में वारंटी गिरफ्तार

पौड़ी गढ़वाल। पौड़ी जिले में वांछित वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत धुमाकोट पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-फरोख्त के मामले में वांछित ईश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस टीम ने न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंट की तामील करते हुए आरोपी के घर पर दबिश दी।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ईश्वर सिंह (31) पुत्र धीरेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम सिल्ली मल्ली, थाना थलीसैंण, पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। आरोपी को 17 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक विजय नौटियाल और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।
