नशे की लत पूरी करने के लिए चुराई बाइक, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने वाहन चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी नवीश (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी को 16 अक्टूबर को आईएसबीटी क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार, देहराखास स्थित टीएचडीसी कॉलोनी निवासी कुंदन कुमार ने 15 अक्टूबर को अपना दुपहिया वाहन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच शुरू की। साथ ही मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संदिग्धों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस ने नवीश को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए उसने वाहन चोरी किया था। वह बाइक बेचने की फिराक में था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। बरामद मोटरसाइकिल का नंबर बीआर-30एई-4874 है। आरोपी मूल रूप से मुजफ्फरनगर के खालापार का निवासी है और वर्तमान में देहराखास में रह रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!