बैरागीवाला में 25 परिवार कांग्रेस में शामिल

विकासनगर। ग्राम बैरागीवाला में पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात के नेतृत्व में 25 परिवारों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नवप्रभात ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके सम्मान और विकास के लिए साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, गुमान सिंह, आशीष पुंडीर, दर्शन चौहान, नईम अहमद और धीरज नौटियाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
