रामलीला में लोगों को साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक


टिहरी। मुनिकीरेती में रामलीला मंचन के दौरान टिहरी पुलिस और साइबर टीम ने श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, डिजिटल अरेस्ट और फर्जी लिंक से होने वाली धोखाधड़ी की जानकारी दी गई।
पुलिस ने लोगों से ओटीपी, बैंक संबंधी जानकारी और पासवर्ड किसी के साथ साझा न करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचने की अपील की। साइबर वित्तीय धोखाधड़ी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करने और ूूू?.बलइमतबतपउम.हवअ.पद पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!