शैक्षिक भ्रमण पर आए छात्रों को दी नये कानून और साइबर सुरक्षा की जानकारी


देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देशानुसार शनिवार को द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं को थाना विकासनगर में शैक्षिक भ्रमण के दौरान नये आपराधिक कानून, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के विषय में जागरूक किया गया। छात्रों को नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव और साइबर सुरक्षा जैसे ओटीपी व बैंक विवरण साझा न करने की जानकारी दी गई। उन्हें नशे के विरुद्ध शपथ दिलाई गई। साथ ही उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा संचालित गौरा शक्ति एप और 1090 हेल्पलाइन से त्वरित सहायता लेने की जानकारी भी साझा की गई।

महिला सुरक्षा, नशा और साइबर अपराध की जानकारी

देहरादून। थाना विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत द हिमालयन इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने थाना विकासनगर में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, नशे और साइबर अपराधों के बढ़ते खतरे के बारे में जानकारी दी गई। छात्रों को महिलाओं के विरुद्ध अपराधों में कानूनी अधिकार और किसी भी स्थान से प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने का अधिकार समझाया गया।

नशे के दुष्प्रभाव के प्रति किया जागरूक

उत्तरकाशी। सामुदायिक पुलिसिंग के अंतर्गत चौकी भटवाड़ी पुलिस ने वरिष्ठ नागरिकों और ग्रामीणों से संवाद कर नशे, साइबर अपराध, बाल अपराध और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। चौकी प्रभारी निखिल देव चौधरी के नेतृत्व में ग्राम नटीन में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। पुलिस ने गाँव में उगी लगभग 15 नाली प्राकृतिक भांग नष्ट की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!