देहरादून संवाददाता दिनांक 9 दिसम्बर 2022

राज्य के देहरादून में एक नव विवाहित ने आत्महत्या कर ली। उसकी करीब 10 दिन पहले शादी हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जाता है कि 19 साल की बबीता की 10 दिन पहले ही शास्त्री नगर खाला निवासी राजेश के साथ शादी हुई थी। 8 दिसंबर सुबह पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद तैश में आई बबीता ने कमरे में जाकर छत में लोहे की रॉड में फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। घटना की जानकारी बबीता के परिजनों को दी गईं। बबीता को अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

थाना वसंत विहार प्रभारी होशियार सिंह ने बताया कि ममले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार पूछताछ करने पर पता चला है कि वो शादी के बाद भी किसी से फोन पर बात करती थी। इस बात पर पति पत्नी में विवाद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!