डांडिया नाईट में जमकर झूमी महिलाएं
हरिद्वार। कनखल के एक होटल में आयोजित डांडिया नाइट में महिलाएं जमकर झूमीं। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में भजनों पर नृत्य किया और उत्साहपूर्वक डांडिया खेला। कार्यक्रम में दिशा गोस्वामी, प्रियंका गोस्वामी, रुचि शर्मा, प्रिया पावा, कविता शनि सहित कई अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। मुख्य आयोजक नेहा सक्सेना ने सभी का धन्यवाद किया और कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपने उत्साह और प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं।