चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग डामरीकरण को 1.09 करोड़ स्वीकृत
पौड़ी/गढ़वाल। श्रीनगर विधानसभा के चकरगांव-कल्याणखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु शासन ने 1 करोड़ 9 लाख 15 हजार रुपए की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. धन सिंह रावत के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। डॉ. रावत ने कहा कि यह मार्ग न केवल स्थानीय जनता बल्कि गढ़वाल-कुमाऊं मंडल को भी जोड़ेगा और विद्यार्थियों, किसानों व व्यापारियों को सीधा लाभ देगा। ग्रामीणों ने मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्रीय विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया।