जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। कांग्रेस के प्रत्याशियों की सूची जारी होने का इंतजार करते हुए कार्यकर्ताओं का सब्र टूटता नजर आ रहा है। जबकि देरी होने से संभावित प्रत्याशी कोई तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। क्योंकि प्रचार प्रसार करने के साथ प्रचार सामग्री तैयार कराना, रूठों को मनाना चुनौती होगी।
भाजपा की सूची जारी होने के बाद से कांग्रेस की सूची पर सभी की निगाह टिकी हुई है। लेकिन कांग्रेस नेताओं के सब्र का बांध टूट चुका है। वे कहने लगे हैं क्या सूची 10 मार्च को ही जारी करेंगे। क्योंकि भाजपा के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार के साथ सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं, रूठों को भी मना लिया है। कांग्रेस में ज्यादा लोग रूठे हुए हैं, इन रूठों को मनाने में ही एक सप्ताह का समय लग जाएगा। कम समय होने के चलते हुए प्रत्याशी अपना उद्देश्य आमजन तक पहुंचा नहीं सकेगा।
